फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indravati won by 141 votes, the head of Khanpur

इंद्रावती 141 मतों से विजयी हुईं खानपुर की प्रधान

Mon, 14 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Indravati won by 141 votes, the head of Khanpur
मऊ में एक ग्राम प्रधान और 25 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के मतों की गिनती ब्लाक मुख्यालयों पर हुई। रानीपुर ब्लाक पर खानपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए पड़े मतों की गणना की गई। इसमें इंद्रावती देवी 141 मतों से विजयी घोषित की गईं। जबकि घोसी ब्लाक पर 13 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के मतों की गिनती की गई और मुुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर दो ग्राम पंचायतों में 12 पंचायत सदस्य पदों के मतों की गणना की गई।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के खानपुर ग्राम पंचायत के उप चुनाव की मतगणना सोमवार को ब्लाक सभागार में हुई। इंद्रावती देवी 141 वोट से निर्वाचित हुईं। उन्होने अपने प्रतिद्वंदी होशिला चौहान को 141 वोट से हरा कर जीत हासिल की। खानपुर प्रधान पद के पांच उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 3827 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। मतगणना के दौरान 26 मत अवैध पाए गए। इंद्रावती देवी को 1151 मत प्राप्त हुए, जबकि होशिला चौहान को 1010 मत मिले। वहीं, लालमुनी को 921 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। अरविंद को 2 मत और रामदरश को 8 मत मिले।
विज्ञापन

उधर घोसी ब्लॉक के धर्मपुर कसायर, अकोल्ही मुबारकरपुर और दादनपुर अहिरौली गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 13 पदों के लिए सोमवार को मतगणना के बाद निर्वाचित सदस्यों को चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। धर्मपुर कसायर वार्ड संख्या1 से सुनील यादव, वार्ड संख्या 3 से महेंद्र, वार्ड 6 से राहुल, वार्ड 7 से सुमित्रा, वार्ड 10 से कमलेश ,वार्ड 11 से कमलेश विजई रहे। अकोल्ही मुबारकपुर के वार्ड संख्या 7 से धर्मदेव ,वार्ड संख्या 9से अंञली एवं तजम्मुल ,वार्ड संख्या 2 से तेजबहादुर, वॉर्ड संख्या 5 से उर्मिला, वार्ड संख्या 11 से सुशीला, वार्ड संख्या 14से संगीताविजई हुईं। दादनपुर अहिरौली के वार्ड संख्या 1से सुरेश वार्ड संख्या 1 से सुरेश ,अकोल्ही मुबारकरपुर से वार्ड संख्या 7 से धर्मदेव, वार्ड संख्या 9 से तजम्मुल, वार्ड संख्या 2 से तेजबहादुर, वार्ड संख्या 5 से उर्मिला, वार्ड संख्या 11 से सुशीला, वार्ड संख्या 14 से संगीता, धर्मपुर कसायर के वार्ड संख्या 1 से सुनील यादव, वार्ड संख्या 3 से महेंद्र, वार्ड संख्या 6 से राहुल, वार्ड संख्या 7 से सुमित्रा, वार्ड संख्या 10 से कमलेश एवं वार्ड संख्या 11 से कमलेश निर्वाचित किये गये। इस दौरान उपजिलाधिकारी डा. सीएल सोनकर, सीओ नरेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों देवकली देवलास और चकजाफरी गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 12 पदों के लिए मतगणना हुई। निर्वाचित सदस्यों को चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। देवकली देवदास के वार्ड संख्या 3 से अनीता, वार्ड संख्या 7 से सरिता, वार्ड 8 से मीरा, वार्ड 10 से तारा और वार्ड 11 से रमाकांत निर्वाचित घोषित किए गए। इसी क्रम में चकजाफरी वार्ड संख्या 1 से चंद्रिका, वार्ड 2 से यशोदा, वार्ड 3 से अनेक कुमार, वार्ड 4 से सुसुम देवी, वार्ड 5 से जयप्रकाश, वार्ड 9 से रेखा और वार्ड संख्या 11 से संतोष को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed