फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indian culture and tradition are the strong foundation of nation building: Bindukanta

भारतीय संस्कार और संस्कृति राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला : बिंदुकांत

Sat, 21 Mar 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Indian culture and tradition are the strong foundation of nation building: Bindukanta
भारतीय नव वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का समागम नगर के बस स्टेशन के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर के परिसर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भारतीय नव वर्ष का उत्सव मनाते हुए भारतीय संस्कृति और सभ्यता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। समागम के मुख्य वक्ता विभाग धर्म जागरण समन्वयक बिंदुकांत ने कहा कि भारतीय परंपराएं, संस्कार और संस्कृति राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को भारतीय परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे समाज अधिक संगठित और सशक्त बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ चालक हरिहर प्रसाद ने कहा कि भारतीय नव वर्ष हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संदेश देता है। नूतन वर्ष पर प्रत्येक व्यक्ति को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जीवन की नई शुरुआत करनी चाहिए।

खंड संचालक वैध कन्हैया ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद के साथ भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बिंदुकांत, हरिहर प्रसाद, वैध कन्हैया, राजेश, अरुण, गोपीचंद और भुवेश आदि शामिल थे। अध्यक्षता संघ के जिला कार्यवाह भुवेश कृष्ण श्रीवास्तव और संचालन सह नगर कार्यवाह राजेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed