फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   India is the world's largest youth country: Sahajanand RaiIndia is the world's largest youth country: Sahajanand Rai

भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है : सहजानंद राय

Sun, 26 Oct 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
India is the world's largest youth country: Sahajanand RaiIndia is the world's largest youth country: Sahajanand Rai
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन को संबो​धित करत
मऊ। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे।
विज्ञापन

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में स्वदेशी की अवधारणा को विशाल और व्यापक स्वरूप प्राप्त हुआ है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तब हम देश के किसान, कारीगर, भारतीय तकनीक और युवाओं को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प ही स्वदेशी है और हमें उनके साथ खड़े होकर इसे जन-जन तक ले जाना है। भारत की प्राचीन अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया के लिए आदर्श थी। हम आजादी के पहले स्वदेशी के कारण आत्मनिर्भर थे, लेकिन आजादी के बाद दुनिया पर निर्भर हो गए। जीएसटी रिफॉर्म कोई सामान्य कदम नहीं बल्कि स्वदेशी को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है। यदि युवाओं को स्वदेशी की ओर प्रेरित किया जाए तो भारत फिर से आर्थिक महाशक्ति बन सकता है। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सुनील गुप्ता ,अखिलेश तिवारी ,विजय राजभर, प्रवीण गुप्ता, विजय नारायण शर्मा ,अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ,हेमंत राय, सर्वेश राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed