फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indefinite strike by advocates in opposition to the proposal to appoint 'Registrar Mitras'

Mau News: निबंधक मित्र तैनात करने के प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mon, 15 Jun 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike by advocates in opposition to the proposal to appoint 'Registrar Mitras'
घोसी उपनिबंधक कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज कराते दस्तावेज लेखक संघ के लोग। संवाद
घोसी तहसील में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ सहित अन्य संगठनों ने ई-रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के तहत निबंधक मित्र तैनात करने के प्रस्ताव के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी घोसी और उपनिबंधक घोसी को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नई व्यवस्था लागू होने से उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि यह प्रस्ताव महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा 4 जून 2026 को जारी आदेश के तहत लाया गया है, जिसके कारण दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता एवं ई-स्टांप विक्रेताओं की आजीविका प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मार्कंडेय सिंह, राजेश कुमार मौर्य, वहीजुद्दीन खान, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, दिवाकर चौहान, उदयप्रताप, बरकतुल्लाह उर्फ नन्हें खां, असलम खान, जाहिद खान, अमीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed