फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indara-Dohighat gauge conversion work started

इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन कार्य शुरू

Sun, 16 Feb 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Indara-Dohighat gauge conversion work started
कोपागंज में इंदारा-दोहरीघाट अमान परिर्वतन का काम दोबारा शुरु होने पर कार्य करते श्रमिक। - फोटो : MAU
फोटो
विज्ञापन

बदली जाने लगीं रेल पटरियां
इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन कार्य शुरू
बजट के अभाव में बंद पड़ा था काम, ग्रामीण खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ/कोपागंज। बजट के अभाव में बीते आठ माह से ठप पड़ा आमान परिवर्तन कार्य रविवार से शुरू हो गया। एक फरवरी को केंद्र सरकार ने पेश किए बजट में 35 किमी इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की थी। अब बजट स्वीकृत होने परे रेलवे ने कार्य शुरू करा दिया। कार्य शुरू होते ही जहां रेल पटरियां बदली जाने लगीं वहीं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इंदारा-दोहरीघाट अमान परिवर्तन कार्य रविवार को कोपागंज में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ। ऐसे में कोपागंज, इंदारा, अमिला, दोहरीघाट सहित घोसी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चले कि मई 2019 से बजट के अभाव के चलते काम बंद चल रहा था। 165 करोड़ की राशि से आमान परिवर्तन कार्य 2019 में पूरा होना था। लेकिन समय सीमा के 11 माह बीतने बाद भी केवल 60 फीसदी तक कार्य पूरा हो सका है। आमान परिवर्तन पूरा होने पर कोपागंज, अदरी, दोहरीघाट, घोसी, अमिला नगर पंचायत सहित सैकड़ों गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed