{"_id":"6a24684e71a0d4a9e805d507","slug":"indara-defeated-mau-by-2-runs-in-a-thrilling-match-mau-news-c-295-1-svns1029-146665-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रोमांचक मुकाबले में इंदारा ने मऊ को 2 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रोमांचक मुकाबले में इंदारा ने मऊ को 2 रन से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शनिवार को अंजय क्रिकेट एकेडमी इंदारा और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के बीच अंडर-16 वर्ग का 40-40 ओवर का मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इंदारा ने मऊ को 2 रन से हराकर जीत दर्ज की।
इंदारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर टीम ने 306 रन बनाए। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिवम ने 62 रन, अश्वनी ने 56 रन और कृष्णानंद ने 101 रन की शतकीय पारी खेली।
मऊ की ओर से गेंदबाज सौरभ ने 2 विकेट लिए, जबकि मिथुन, आयुष और पी. भारद्वाज को 1-1 विकेट मिला।
307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन बीच में बारिश ने खेल में बाधा डाल दी। मैच दोबारा शुरू होने के बाद गीली पिच पर बल्लेबाजी मुश्किल हो गई, हालांकि मऊ के बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन
अंतिम ओवर में मऊ को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी, लेकिन इंदारा के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखते हुए अंतिम विकेट 2 रन पहले ही गिरा दिया और टीम ने 2 रन से जीत हासिल की।
मऊ की ओर से अथर्व ने 49 रन, राजरतन ने 98 रन, अंबुज ने 45 रन और मिथुन ने 62 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
इंदारा की ओर से गेंदबाज सत्यम और सन्नी राजभर ने 3-3 विकेट, अंकित प्रजापति ने 2 विकेट तथा शिवांश और गौरव ने 1-1 विकेट लिया।
मैच के हीरो शतकवीर कृष्णानंद रहे, जिन्होंने 101 रन की शानदार पारी खेली। निर्णायक की भूमिका पवन यादव और सत्यम पांडेय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग आदर्श यादव ने की।