{"_id":"61d5e5c75a4f8b70af78ea03","slug":"increasing-risk-of-corona-infection-people-are-not-taking-precautions-mau-news-vns631947672","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण का बढ़ रहा खतरा, लोग नहीं बरत रहे हैं सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण का बढ़ रहा खतरा, लोग नहीं बरत रहे हैं सावधानी
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता दिख रहा है। चार दिनों में चार मरीज मिल चुके है। इससे जहां दो माह तक शून्य वाला जिला में बुधवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या चार तक पहुंच चुकी है। बावजूद जिले के सार्वजनिक स्थानों से लेकर अस्पताल यहां तक टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने वाले लोगों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। जबकि कोरोना संक्रमण के नए वेरीयंट के देश के कई महानगरों में बढ़ते ग्राफ को लेकर प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।
बुधवार को टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचने वाले कई लाभार्थी कोविड के बढ़ते मामलों के बाद भी न तो मास्क पहने नजर आए न ही समाजिक दूरी का पालन करते दिखे। यहीं स्थिति नगर के बाजार आजमगढ़ मोड़, रोडवेज बाजार, गाजीपुर तिराहा, रोडवेज डिपो तथा मऊ जंक्शन सहित दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर लोग न तो समाजिक दूरी का पालन करते दिखे न ही मास्क पहनें। लापरवाही की यह स्थिति उस समय है जब जिले में बीते चार दिनों में चार मरीज मिल चुके है।वहीं कोरोना संक्रमण के नए वेरीयंट जो कि दिल्ली, मुंबई जैसे कई महानगरों में लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर शासन द्वारा नाइट कर्फ्य भी लगा दिया गया है, बावजूद दिन के समय लोगों द्वारा कोरोना संक्रमण की पहली-दूसरी लहर की विभीषका देखने के बाद भी निरतंर लापरवाही बरती जा रही है।
तीन हजार किशोरों को लगा टीकाकरण
मऊ। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि बीते तीन जनवरी से किशोरों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण को लेकर किशोरों तथा उनके अभिभावकों में काफी हर्ष है। बताया कि बुधवार तक जिले नगर के एक केंद्र सहित दसों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए टीकाकरण में तीन हजार से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। बताया कि जिले के एक लाख 54 हजार किशोरों का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाव को लेकर जरुर कराएं टीकाकरण
मऊ। टीकाकरण को लेकर किशोरों में काफी हर्ष का माहौल शुरू से रहा है।बुधवार को महिला जिला अस्पताल स्थित पीपी सेंटर पर आयोजित टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण पहुंची सहादतपुरा निवासी गार्गी दिवेदी ने कहा कि सरकार द्वारा संक्रमण से रोकथाम को लेकर किशोरों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण सकारात्मक कदम है। इसको लेकर इस आयु के लोग टीकाकरण जरुर कराए। वहीं शनाया राजपूत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर 15 से 18 वर्ष उम्र के किशोर-किशोरियों जरूर कोरोना का टीका लगवाएं।