फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increasing infection: 23 infected including bankers, policemen

बढ़ता संक्रमण: बैंककर्मी, पुलिसकर्मी सहित 23 संक्रमित

Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Increasing infection: 23 infected including bankers, policemen
मऊ के चिरैयाकोट के सरौदा गाँव में कोरोना से दरोगा की मौत के बाद गाँव के अन्य लोगों की कोरोना की जाँ - फोटो : MAU
मऊ। जिले में रविवार को एंटीजेन टेस्ट में 12 तथा बीएचयू से आई रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में कोरोना संक्रमतों की संख्या 1087 हो गई हैै। रविवार को मिले संक्रमितों में बैंककर्मी, पुलिसकर्मी सहित अन्य वर्गो के लोग शामिल हैं। इसीक्रम में रविवार को 38 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रविवार को कुल 23 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें एंटीजन टेस्ट में 12 और आरटी पीसीआर के माध्यम से बीएचयू से 11 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है। बोले कि 38 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। रविवार को ठीक होने वाले मरीजों में कोविड अस्पताल में भर्ती 12 तथा होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे 17 मरीज शामिल है।
विज्ञापन

बोले कि अब केवल 128 लोग जिले में होम आइसोलेशन में हैं। रविवार को मधुबन तहसील के खीरी कोठा मधुबन के एक व्यक्ति, जोल्हापुर का एक व्यक्ति, भीरा का एक व्यक्ति, इटौरा का एक व्यक्ति, कुडहनी का एक व्यक्ति, फरीदाबाद का एक व्यक्ति, कवलपट्टी का एक व्यक्ति, पुलिस लाइन से एक पुलिसकर्मी, लूदुही जेल रोड से एक व्यक्ति, बस्ती कवल सागर से एक व्यक्ति, सेमराजपुर से एक व्यक्ति, उसरी बुजुर्ग का एक व्यक्ति, बरपुर से एक व्यक्ति, उसरा घोसी से एक व्यक्ति, ब्रह्स्थान सहादतपुरा से एक व्यक्ति, कोइरियापार के एक व्यक्ति, पट्टी मधुबन से दो व्यक्ति, किन्नूपुर गांव का एक व्यक्ति, इलाहाबाद बैंक एसपी ऑफिस के सामने से एक व्यक्ति तथा जमालपुरा से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।नए मरीजों के मिलने से अब कुल मरीजों की संख्या 1087 हो गई है। इसमें 838 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि सात मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 242 सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

41 हजार संदिग्ध की हो चुकी हैं जांच
मऊ। सीएमओ ने बताया कि 629 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया। जबकि 1024 लोगों का एंटीजेन तथा चार लोगों का ट्रूनाट से जांच की गई। बोले कि बीते डेढ़ माह में जनपद में अब तक 20383 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई है। जिसमें 526 लोग संक्रमित मिले है। वहीं 21794 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया है। जिसमें 15957 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 15658 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed