फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increased heartbeat due to boom in Ghaghra

घाघरा में उफान से लोगों की बढ़ी धड़कनें

Tue, 11 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Increased heartbeat due to boom in Ghaghra
दोहरीघाट। कई दिनों से घाघरा के जलस्तर में घटाव के बाद मंगलवार को नदी में उफान आने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की एक बार फिर धड़कनें तेज हो गई है। मंगलवार को नेपाल की तरफ से चार साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा का जलस्तर तेजी से बढना शुरू हो गया है। आठ घंटे में नदी के जलस्तर मेें 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के उग्र तेवर से कस्बा सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। नदी के रुख को देखते हुए सिंचाई विभाग तथा प्रशासन अलर्ट मूड में है। कई दिनों से घाघरा के जलस्तर में घटाव से कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोग राहत की सांस ले ही रहे थे कि मंगलवार को नदी के रौद्र रुप धारण करने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो मंगलवार की पूर्वाह्न आठ बजे नदी का जलस्तर 70मीटर रहा। अपराह्न चार बजे नदी का जलस्तर बढकर 70.10मीटर हो गया। जबकि सोमवार को 70.05 मीटर रहा। घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से नदी के कहर बरपाने का खतरा बढ़ जाने से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती ही जा रही है। नदी के रुख को देखते हुुुए जिला प्रशासन तथा सिंचाई विभाग तथा बाढ़ खंड अलर्ट मूड में है। बाढ़ खंड की तरफ से बंधों की निगरानी के लिए एक टीम गठित की गई है।औराड़ाड कैंची बंधा की ऊंचाई बढा दी गई है। चिऊंटीडाड़ रिंग बंधो को भी पूरी तरह से दुरूस्त कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी बीबीपुर बेलौली रिंग बंधों की लगातार निगरानी तेज कर दी गई है। बाढ़ चौकियों पर भी बाढ से निपटने की तैयारी करने में अधिकारी योजना बनाने में जुुटे रहे। जिसकी मानिटरिंग खुद जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी कर रहे थे। बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का कहना था कि घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर 70.70 मीटर तक जा सकता है। नदी के रुख के मद्देनजर सभी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed