फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increase in maximum temperature by four degrees and minimum by five degrees Celsius in a week.

Mau News: एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

Tue, 21 Apr 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Increase in maximum temperature by four degrees and minimum by five degrees Celsius in a week.
सोमवार को 42 डिग्री तापमान के बीच नगर के बालनिकेतन ​स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद छाता और दुपट्ट
पिछले एक हफ्ते में बढ़ रही गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 13 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के उपाय

बार-बार पानी पीएं, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पिएं
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें

सूती और ढीले कपड़े पहनें

बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें

खीरा, तरबूज, खरबूजा और दही जैसी ठंडी चीजें खाएं

तला-भुना भोजन कम करें और हल्का खाना खाएं

पंखा, कूलर या एसी से कमरे को ठंडा रखें

खाली पेट धूप में बाहर न निकलें

जिला अस्पताल में 30 प्रतिशत मरीज पेट दर्द, उल्टी व डायरिया के
भीषण गर्मी के मौसम में जिला अस्पताल की ओपीडी 946 रही। इलाज कराने वाले मरीजों में लगभग 30 प्रतिशत मरीज पेट दर्द, उल्टी, डायरिया सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी, डायरिया सहित विभिन्न रोगों के करीब 30 प्रतिशत मरीज आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि घर से खाली पेट न निकलें, धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें, अधिक तली-भुनी चीजों का सेवन न करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और समय-समय पर तरल पदार्थ लेते रहें।
विज्ञापन


तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान



20 अप्रैल 42 28
19 अप्रैल 42 27
18 अप्रैल 39 26
17 अप्रैल 39 26
16 अप्रैल 39 25
15 अप्रैल 40 24
14 अप्रैल 38 23
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed