फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In wrestling, Ramanand Pehalwan from Ballia defeated Shahabuddin from Azamgarh

Mau News: कुश्ती में बलिया के रामानंद पहलवान ने आजमगढ़ के शहाबुद्दीन को दी पटकनी

Sat, 03 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
In wrestling, Ramanand Pehalwan from Ballia defeated Shahabuddin from Azamgarh
कुसुम्हा स्थित बजरंग व्यायामशाला पर आयोजित कुश्ती दंगल में दांव आजमाते पहलवान। संवाद
कुसुम्हा। कुसुम्हा स्थित बजरंग व्यायामशाला पर शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पारंपरिक जनपद स्तरीय कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। सन 1973 से लगातार आयोजित हो रहे इस दंगल से पूर्व कौमी एकता की मिसाल बाबा सैयद की मजार पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी। चादरपोशी के बाद बजरंग अखाड़े में कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ, जिसमें दर्जनों जिलों से आए लगभग 30 जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव-पेच और ताकत का प्रदर्शन किया। रोमांचक कुश्ती में बलिया के रामानंद पहलवान ने आजमगढ़ के शहाबुद्दीन को दी पटकनी दंगल में गाजीपुर और गोरखपुर के पहलवानों के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
विज्ञापन

डेरवा (गोरखपुर) के जितेंद्र पहलवान और गाजीपुर के अमरनाथ के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। इसके अलावा सुनील (देऊपुर) व राहुल (बसियाराम), रामनारायण (बलिया) व रामजन्म (बसियाराम), दुर्गेश यादव (बलिया) व मनोहर यादव (मऊ), कुंदन (जीयनपुर) व विकास (दरगाह) तथा सुमित (दरगाह) व सत्यम (भईसवली, गोरखपुर) के बीच खेले गए मुकाबले भी बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

दिन की सबसे चर्चित कुश्ती में बलिया के रामानंद पहलवान ने आजमगढ़ के शहाबुद्दीन को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम किया। दंगल का उद्घाटन सगड़ी विधायक एचएन सिंह पटेल, पूर्व विधायक उमेश चंद पांडे और बसपा भारत भैया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के पोते अनंत राय और प्रोफेसर अनिल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामचंद्र यादव, अजहर अली, सपा नेता शैलेश यादव और ओमप्रकाश बाकी की सक्रिय सहभागिता रही। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed