फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In three years, the length of Ravana's effigy increased by 13 feet

Mau News: तीन वर्ष में 13 फीट बढ़ी रावण के पुतले की लंबाई

Sat, 12 Oct 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
In three years, the length of Ravana's effigy increased by 13 feet
श्री रामलीला मेला समिति की ओर से प्राचीन रामलीला मंचन में भगवान राम जब रावण का वध का मंचन होने के बाद रावण के पुतला का दहन किया जाता है। कई वर्षों से रावण के पुतले की लंबाई लगातार बढ़ती जा रही है। तीन वर्ष की तुलना में इस वर्ष इस बार नगर के दशई पोखरा पर 13 फीट अधिक यानि 35 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के पुतला दहन को देखने के लिए नगर सहित दूूर दराज इलाकों के हजारों लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

दशहरा के विषय में मान्यता है कि अश्विन मास की दशमी तिथि को ही भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। इन्हीं मान्यताओं के आधार पर दशहरा पर्व शनिवार को नगर सहित जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दशहरा को मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नगर के दशई पोखरा पर राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाता है। यह रामलीला देश की आजादी के पहले से होती चली आ रही है। इसे वृहद रूप देकर यहां के निवासी आयोजन करते आ रहे हैं। रावण के पुतला दहन के दिन यहां पर काफी भीड़ लगती है। आंकड़ों के अनुसार तीन वर्ष से लगातार रावण के पुतले की लंबाई बढ़ती जा रही है। 2022 में 22 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया था। जबकि वर्ष 2023 में 24 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया था। वर्ष 2024 में 35 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार इस वर्ष रावण के पुतले की लागत 50 हजार आई है। प्रतिवर्ष 10 से 12 प्रतिशत लागत बढ़ जाती है। इस संबंध में श्रीरामलीला मेला समिति के महामंत्री संजय वर्मा ने बताया कि भगवान राम की कृपा से हर बरस धूमधाम से रामलीला का आयोजन होता है। इस रामलीला में नगर सहित कई जिलों के कलाकार आकर इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। इस बार 35 फीट का रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शनिवार को शाम होते ही पुतला का दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed