{"_id":"69da95a5d97bf0bae40ae9c4","slug":"in-the-first-phase-of-the-census-house-lists-will-be-prepared-from-may-22-to-june-20-mau-news-c-295-1-mau1025-143766-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जनगणना के पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों की सूची बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जनगणना के पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों की सूची बनेगी
विज्ञापन
जनगणना की तैयारियों के संबंध में शनिवार को सदर तहसील सभागार में डिप्टी डायरेक्टर जनगणना, आजमगढ़ मंडल हेमंत वर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बताया कि जनपद में जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण 22 मई से 20 जून तक होगा।
बैठक में तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। जनगणना में सुपरवाइजरों की नियुक्ति व प्रशिक्षण तथा विभिन्न चरणों के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
तकनीकी सहायकों को पोर्टल पर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।