फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the first phase, 680 children will admission 118 schools

Mau News: पहले चरण में 680 बच्चों को 118 निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला

Thu, 29 Feb 2024 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
In the first phase, 680 children will admission 118 schools
मऊ। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण में 680 गरीब बच्चों को 118 निजी स्कूलों में सीटें आवंटित हुई हैं। आवेदन करने वाले 1432 बच्चों में से जांच में विभिन्न कारणों से 752 को अपात्र पाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नियमानुसार लॉटरी चयन किया गया। इन बच्चों को छह मार्च तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार निजी स्कूलों में लगभग 542 स्कूल के 2938 सीटों पर दाखिले होने हैं। 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली। इसमें 1432 अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया। दस्तावेज सही नहीं मिलने पर 752 छात्रों के फॉर्म निरस्त कर दिए। जांच के बाद केवल 680 बच्चों के ही आवेदन सही पाए गए।
विज्ञापन

अब इन छात्रों को लॉटरी सिस्टम के जरिए सीटें आवंटित की गई हैं। इसमें से 118 स्कूलों में ही बच्चों को सीट आवंटित हुई। लॉटरी सिस्टम के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन प्राप्त कर प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह का कहना है कि पहले चरण में नाम आने वाले बच्चों को छह मार्च तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण की प्रक्रिया एक मार्च से

मऊ। आरटीई के तहत दूसरे चरण के लिए एक से 30 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। एक से सात अप्रैल तक आवेदनों का सत्यापन होगा। आठ अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी और 17 अप्रैल तक प्रवेश लिए जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 15 अप्रैल से आठ मई तक आवेदन होंगे। 15 मई तक सत्यापन की प्रक्रिया होगी और 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। 23 मई तक दाखिले होंगे। चौथे और अंतिम चरण के लिए एक जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed