फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the fifth match, Mau defeated Ayodhya by 7 wickets.

Mau News: पांचवें मुकाबले में मऊ ने अयोध्या को 7 विकेट से हराया

Wed, 08 Apr 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the fifth match, Mau defeated Ayodhya by 7 wickets.
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर पांच मैचों की सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले में मऊ ने अयोध्या को 7 विकेट से हराया। तीन मैच जीतकर अयोध्या ने ट्रॉफी पर पहले ही कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन

पांचवें और अंतिम मुकाबले में अयोध्या के कप्तान आयुष्मान पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ओपनरों ने निराश किया और सिद्धार्थ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद आयुष्मान के साथ अखिल ने पारी संभाली।
विज्ञापन

आयुष्मान के 60 और अखिल के 31 रन के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों के बल्ले से रन नहीं निकले, जिसका नतीजा यह हुआ कि अयोध्या की पूरी टीम 35 ओवरों में 151 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ टीम की ओर से गेंदबाज राजवीर को 3 विकेट, अर्पित और धनराज को 4-4 विकेट, वैभव तिवारी को 2 विकेट और विराट सिंह को 1 विकेट मिला।
152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम के 37 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए लेकिन उसके बाद आर्यन प्रजापति ने 74 रन और अथर्व चतुर्वेदी ने 33 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच जिता दिया। अयोध्या की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अथर्व ठाकुर और चिराग सोनी रहे, जिन्हें 1-1 विकेट मिला।
अंतिम मैच के मैन ऑफ द मैच आर्यन प्रजापति, बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच अर्पित और धनराज, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच आर्यन प्रजापति रहे। मुख्य अतिथि कुसुम ने अयोध्या की टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।

सीरीज के बेस्ट बैट्समैन आर्यन प्रजापति रहे जिन्होंने 384 रन बनाए। बेस्ट बॉलर चिराग सोनी ने 10 विकेट लिए, जबकि बेस्ट फील्डर हरि ओम ने 5 कैच लिए। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अंशुमान पटेल रहे, जिन्होंने 162 रन और 9 विकेट लिए। मैच में अंपायर यश और प्रवीण चौरसिया रहे, जबकि स्कोरिंग आदर्श जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed