फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   in support of protest market closed

कंछल पर हमले के विरोध में रही बंदी

Thu, 11 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 11 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
in support of protest market closed
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के ऊपर जानलेवा हमले के विरोध को लेकर प्रदेश आह्वान पर संगठन से जुड़े व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अजय साहू के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही दुकानों को बंद भी कराया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम समीर वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन



गुरुवार को व्यापारियाें ने सदर चौक से बाइक जुलूस निकालकर शहर की दुकानों को बंद कराया। साथ ही नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के हमलावरों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करे और

 उन्हें सख्त सजा दिया जाय। जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि जब तक हमारी मांगेे पूरीी नही होती हैं व्यापारी आर पार की लड़ाई और संघर्ष जारी रखेंगे।

युवा शाखा के जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ होता हैं इसलिए व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।


 सभा के बाद व्यापारियों ने तीन सूत्रीय मांगपत्र एडीएम को साैंपा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमा, जिला संरक्षक महेशचंद आर्य बच्चा बाबू, इंद्रचंद केडिया, डा. रामगोपाल गुप्ता, कन्हैया जायसवाल,

 रामकेत विश्वकर्मा, महातम यादव, हाजी जावेद तरफदार, अजहर फैजी, हबीबुल्लाह टांडवी,  जीपी बरनवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed