फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In Sadar Vidhan Sabha, the head of a female candidate was never decorated.

सदर विधानसभा में कभी महिला प्रत्याशी के सिर नहीं सजा ताज

Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
In Sadar Vidhan Sabha, the head of a female candidate was never decorated.
मऊ। सदर विधानसभा सीट से आज तक किसी भी महिला का प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिल सका है। मुख्तार अंसारी के लगातार पांच बार से चुनाव जीतने से यह सीअ काफी चर्चाओं में वैसे ही रहती है। हालांकि जिले की चार विधानसभा सीटों में यह सीट काफी अहम है। यहां महिला मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। इसके बाद भी आधी आबादी का मौका नहीं मिल सका। कभी यहां से किसी महिला को चुनाव जीतकर प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। प्रमुख दलों ने यहां से कभी महिला प्रत्याशी उतारा ही नहीं। हालांकि दो बार महिला प्रत्याशी के रूप में स्व. कल्पनाथ राय की बहू डा. सीता राय ने जरूर चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का मौका नहीं मिल सका। जिले की चारों विधानसभाओं में सबसे अधिक महिला मतदाता सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं, यहां कुल 2,25,487 मतदाता हैं। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना में 1,77,436, घोसी में 2,02,639 तथा मधुबन में महिला मतदाताओं की संख्या 1,87,704 है। लेकिन इसके बावजूद भी विभिन्न पार्टियों द्वारा महिलाओं को इस सीट पर प्राथमिकता नहीं दी जाती है। पिछले विधानसभा चुनावों में दो बार के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो किसी भी प्रमुख दलों ने महिला प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा। इतना ही नहीं निर्दल प्रत्याशी के रूप में भी किसी महिला प्रत्याशी ने यहां से दावेदारी नहीं की। सदर विधानसभा क्षेत्र में आधी आबादी के प्रतिनिधित्व एवं दावेदारी के हिसाब से सदर विधानसभा की सीट पर हमेशा ही महिलाओं की उपेक्षा हुई है। इस सीट पर किसी महिला को कभी प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिला। 2007 में जद (यू) तथा 2002 में समता पार्टी से नामांकन किया गया था। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि है महिलाओं को उनके आरक्षण 33 प्रतिशत के हिसाब से पंचायत चुनाव की भांति सामान्य चुनाव में भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed