फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In opposition to the general budget of the mannequin blew PM

आम बजट के विरोध में फूंका पीएम का पुतला

Sun, 01 Mar 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 01 Mar 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
In opposition to the general budget of the mannequin blew PM
आम बजट के प्रति आम लोगों और राजनीतिक दलों में तीखी प्रतिक्रिया जारी है इसी क्रम में रविवार को भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजट गरीब विरोधी और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन


बसंत कुमार ने कहा कि देश की जनता से अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार ने आम बजट में ही अपना चेहरा दिखा दिया। जनता के साथ सरकार ने छलने का काम किया है। यह आम बजट पूंजीपतियों का है। पूंजीपतियों को राहत और आम आदमी पर बोझ बढ़ाया गया है। डीजल पेट्रोल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटने के बाद भी दाम बढ़ाकर लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।
विज्ञापन


बीजेपी भी अमेरिका परस्त हो गई जो उसके इशारे पर कार्य कर रही है। इंकलाबी नौजवान के इंद्रमल चौहान ने कहा कि नौजवानों से ढेर सारे वादे करने वाली सरकार के आम बजट में युवाओं को रोजगार की उम्मीद नहीं झलक रही है। जब जब भाजपा की सरकार आई है व्यापारी, पूंजीपति वर्ग और मजबूत हुआ है। दशरथ, संतोष कुमार, शमीम, दीपक, शामू, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed