फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In India, the earth is given the status of a mother, and its protection is essential: Tarkeshwar

भारत में ही धरती को माता का दर्जा, इसका संरक्षण जरूरी : तारकेश्वर

Wed, 21 Jan 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
In India, the earth is given the status of a mother, and its protection is essential: Tarkeshwar
मधुबन तहसील के गंगऊपुर में मंगलवार को निजी स्कूल के परिसर में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा देशभक्ति गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि धर्म जागरण समन्वय के प्रांत प्रमुख तारकेश्वर ने कहा कि संपूर्ण विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसी भूमि है, जिसे माता का दर्जा दिया है।
सनातनियों ने अपनी जन्मभूमि को मां का स्थान दिया है। हम सभी को भारत मां के संरक्षण, संवर्धन के लिए जीवनभर कार्य करना है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह रामविलास चौबे ने कहा कि भारत माता का वैभव अमर रहे।
विज्ञापन

भारत मां के ऊपर कभी कोई आंच आई तो हम उसका डटकर मुकाबला करेंगे, यही संकल्प लेकर हम सभी को अपने घर जाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मल्ल व संचालन अमित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. संजीव मल्ल, महेंद्र राजभर, रामचंद्र गुप्ता, जयप्रकाश राजभर, ज्योति सिंह, जयप्रकाश सिंह, योगेश सिंह, आशीष दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed