फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In case of a train accident, a siren will be sounded at Mau Junction, a special train with five coaches will depart with a crane.

Mau News: रेल दुर्घटना होने पर मऊ जंक्शन पर बजेगा सायरन, क्रेन के साथ रवाना होगी पांच बोगी वाली स्पेशल ट्रेन

Wed, 31 Dec 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
In case of a train accident, a siren will be sounded at Mau Junction, a special train with five coaches will depart with a crane.
मऊ जंक्शन पर खड़ा स्पेशल दुर्घटना सहायता यान
चार रेलमार्गों पर रेल दुर्घटना होने पर मऊ जंक्शन पर अलर्ट सायरन बजेगा। चिकित्सकीय, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल की टीम के साथ कुछ ही समय में 140 टन क्षमता वाली क्रेन लेकर स्पेशल दुर्घटना सहायता यान घटनास्थल पर रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही इसका भटनी-वाराणसी रेलखंड पर परीक्षण किया गया है। सही समय पर राहत बचाव कार्य शुरू होने से जनहानि होने से बचाया जा सकेगा। वाराणसी मंडल के मऊ जंक्शन को अत्याधुनिक 5-एस मैनेजमेंट सिस्टम का सर्टिफिकेट मिला है।
विज्ञापन

रेल दुर्घटना होने पर 100 किमी दूरी तक कुछ ही समय में राहत बचाव कार्य के लिए स्पेशल दुर्घटना राहत यान मिला है। इसमें स्पेशल दुर्घटना सहायता मेडिकल वैन और 140 वजन उठाने के लिए क्रेन यान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की सुविधा से लैस मऊ जंक्शन वाराणसी मंडल में तीसरा रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा बनारस और छपरा दुर्घटना राहत यान को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 140 टन वजनी क्रेन उपलब्ध कराया गया है।
स्पेशल दुर्घटना राहत यान को अत्याधुनिक सुविधाओं से पूरा किया गया और कमियों को पूरा करने के बाद इस ट्रेन को थर्ड पार्टी के माध्यम से सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे में जापानी प्रक्रिया और तकनीक का प्रयोग किया गया है।
दुर्घटना के समय तत्काल लाल, हरे और नीले जोन को चिह्नित करने से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। अग्निशमन यंत्रों को प्रयोग करने के लिए अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आग लगने पर कम समय में स्थिति पर काबू पाया जा सके।

ये होंगी सुविधाएं

दुर्घटना सहायता यान में स्ट्रेचर, सीढ़ियां, चिकित्सा संबंधी समान, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड भी हैं। घटनास्थल के नजदीक रखे जाने से घायल यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलेगा। यान में तैनात कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। प्राथमिक उपचार, सीपीआर, अस्थमा अटैक जैसे मरीजों को दुर्घटना स्थान पर ही यथा संभव उपचार कर जान बचाई जा सकती है। अस्पताल ले जाने तक उन्हें सुरक्षित रखने में यह महत्वपूर्ण सहयोग करेगा।


मऊ जंक्शन पर तैनात स्पेशल दुर्घटना सहायता यान पूर्वोत्तर रेलवे के चार रेलखंडों पर 100 किमी तक हुए रेल दुर्घटना में राहत बचाव कार्य करेगा। सायरन बजते ही अन्य ट्रेनों को रोककर मऊ जंक्शन से मेडिकल, इंजीनियरिंग और इलेक्टि्रकल टीम रवाना हो जाएगी।
- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed