फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In a domestic dispute, the young man killed himself by being cut off from the train

घरेलू विवाद में युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Sat, 27 Aug 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
In a domestic dispute, the young man killed himself by being cut off from the train
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर कोलोरा गांव निवासी युवक ने घरेलू विवाद के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। रात में परिजनों को युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

कमालपुर कोलौरा गांव निवासी अमलेंद्र सिंह (35) पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश शराब पीने का आदी था। शराब पीने को लेकर अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता था। शुक्रवार की देर शाम पति पत्नी के बीच विवाद हुआ तो युवक रात में दस बजे घर से निकल गया। आशंका है की रात में तमसा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर कोतवाल शैलेश सिंह पहुंचे। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अमलेंद्र को एक पुत्री और चार माह का अबोध पुत्र है। इस बारे में पूछे जाने पर कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते युवक ने रात में आने वाली तमसा पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed