फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Implement the recommendations of the Mandal Commission

मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू करें

Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Implement the recommendations of the Mandal Commission
मंडल कमिशन की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रपति को संब - फोटो : MAU
मऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सपा की ओर से सपा के प्रतिनिधि मंडल ने पिछड़ों, दलितों के आर्थिक सामाजिक स्थित को सुधार के लिए मंडल कमीशन की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मंडल कमीशन आयोग का गठन 1979 में जनता पार्टी की सरकार से पिछड़ों, दलितों की आर्थिक सामाजिक स्थिति सुधारने किया गठित किया गया जिसके अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल के नाम पर आयोग का नाम बी पी मंडल कमिशन आयोग रखा गया। 1982 में बी पी मंडल कमीशन आयोग को संसद में पेश किया गया और 07अगस्त 1990 को जनता दल सरकार के प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार ने मंडल कमीशन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा कर दी। कुछ दिन बाद सामंतों द्वारा वीपी सिंह की सरकार गिरा दी। आयोग की मंशा के अनुसार संपूर्ण सिफारिशों को पूर्ण रूप से आज तक लागू नहीं किया गया ।आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए सपा जनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव तथा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने किया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधान परिषद सदस्य राम जतन राजभर,अल्ताफ अंसारी, नन्हकू प्रसाद राजभर, कुद्दूस अंसारी,रामधनी चौहान,रामधनी यादव, विरेन्द्र यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed