फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal liquor factory busted

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Wed, 30 Sep 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 30 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted
 कई जिलों के आबकारी अधिकारियों और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार
विज्ञापन
की रात सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ चट्टी मैनुद्दीनगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान की आड़ में चल रही अवैध शराब की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।


मौके से अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण सहित नकली बोतल, ढक्कन और लोगो बरामद हुआ। पुलिस ने वहां कार्य कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने खुरहट और तेंदुली से लाइसेंसी दूकानों से भी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। पुलिस बरामद अवैध शराब और उपकरण ट्रक में लदवाकर थाने ले गई। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।


मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मऊ राजेशमणि त्रिपाठी, उप आबकारी आयुक्त बस्ती धीरज सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान पर छापा मारा।


टीम ने पहले तो दूकान में रखी अंग्रेजी शराब की जांच की। जिसमें कई बोतलें नकली मिलीं। इसके बाद टीम ने दूकान के बगल में मौजूद शटर खोलवाया तो वहां भारी मात्रा में नकली शराब रखी मिली। दूकान के पीछे करीब चार कमरों में नकली शराब बनाने की पूरी फैक्ट्री थी।



 आबकारी टीम ने सभी उपकरणों व सामानों को कब्जे में ले लिया। जिसमें कुल 800 लीटर ओपी, नकली देशी शराब 450 पेटी, 6000 ढक्कन, 5000 रैपर, 3000 होलोग्राम, 20 पेटी नकली अंग्रेजी शराब, चार पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया। जबकि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


 पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पालिगढ़ निवासी अशोक यादव और तेंदुली से राम नरेश यादव हैं। इस दौरान छह लोग मौके से फरार हो गए। फरार लोगों सहित अंग्रेजी शराब की दूकान के अनुज्ञापी अरविंद यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबीश दी।


इस संबंध एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए आबकारी और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। आबकारी अधिकारी मामले को लेकर मंथन में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed