फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal encroachment removed from Azamgarh turn by district administration

जिला प्रशासन ने आजमगढ़ मोड़ से हटवाया अवैध अतिक्रमण

Sun, 28 Nov 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from Azamgarh turn by district administration
मऊ। नगर के आजमगढ़ मोड़ पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रविवार को जिला प्रशासन की तरफ से अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

नगर के आजमगढ़ मोड़ पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग और कार्यदायी संस्था को आजमगढ़ मोड़ पर स्थित ट्रांसफार्मर और पोलों को एक सप्ताह के अंदर हटवाने का निर्देश दिया गया है। आजमगढ़ मोड़ के कोने पर स्थित विद्युत विभाग की भूमि पर ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। अन्यथा यातायात की समस्या के कारण दुर्घटना की स्थिति में संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग तथा कार्यदायी संस्था की होगी। किसी तरह की दुर्घटना होने की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की तरफ से कहा गया है कि ट्रांसफार्मर और पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। कल से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट तथा सीओ सिटी ने आजमगढ़ मोड़ से यातायात समस्या के समाधान के लिए अस्थाई अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। ताकि रास्ते की चौड़ाई में वृद्धि हो सके। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी शहर उपस्थित रहे। स्थायी समाधान ट्रांसफार्मर और पोल की शिफ्टिंग की के बाद ही हो सकेगा जिसे अतिशीघ्र शिफ्ट करने का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed