फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal arms factory caught, five arrested

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई, पांच गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught, five arrested
तस्करों के असलहा फैक्ट्री से बरामद निर्मित और अर्धनिर्मित असलहा - फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में एटीएस आजमगढ़ और कोतवाली पुलिस की टीम ने हमीदपुर गांव में शनिवार की रात छापेमारी कर एक मकान में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन आजमगढ़ जिले के हैं। जबकि दो अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने असलाहों समेत इन्हें बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने तस्कारों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एटीएस आजमगढ़ के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पासवान को सूत्रों से सूचना मिली कि घोसी के हमीदपुर गांव के एक मकान में अवैध असलहों की फैक्ट्री चल रही है। कमलेश ने इसकी सूचना घोसी कोतवाल नागेश उपाध्याय को दी। एटीएस और कोतवाली पुलिस की टीम ने शनिवार की रात में हमीदपुर निवासी गैंग लीडर नौशाद अहमद के घर पर दबिश दी। टीम ने यहां से नौशाद अहमद, आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने के छतरपुर निवासी अमरजीत यादव, जीयनपुर कोतवाली के केशवपुर महमूद पट्टी गांव निवासी विवेक यादव, आलेपुर गांव निवासी अमन कुमार और मधुबन थाने के नुरुल्लाहपुर निवासी गिरधारी चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यहां से बनाई गई 32 बोर की तीन, 22 बोर की एक रिवाल्वर, 32 बोर की एक पिस्टल, तीन मैगजीन, तीन तमंचे, एक बंदूक के साथ ही असलहे बनाने वाले औजार ड्रिल मशीन, आरी, हथौड़ा, रेती, दंराती और अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कारों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दबिश देने वाली टीम में अजय त्रिपाठी, हरेंद्र साहनी, अशोक शुक्ल, ओम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे रहे। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि अवैध असलहा फैक्ट्री से सरगना सहित पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed