फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If you want to save the lives of others, then definitely donate blood today

बचाना चाहते हैं दूसरों की जान, तो आज जरूर करें रक्तदान

Thu, 30 Sep 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
If you want to save the lives of others, then definitely donate blood today
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 10 बजे से लगाया जाएगा। आप भी एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जान बचा सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुशील धुले होंगे।
विज्ञापन

रक्त को किसी लैब में नहीं बनाया जा सकता है। ये एक व्यक्ति द्वारा जरूरतमंद मरीज को दिया जा सकता है। किसी के रक्त की हर बूंद किसी रोगी के लिए जीवन का स्रोत बन सकती है। एक यूनिट रक्तदान से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यही वजह है कि रक्तदान को महादान माना गया है। प्रतिवर्ष की तरह अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका हिस्सा बनकर आप भी महादानी बन सकते हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृज कुमार ने कह कि लोग रक्तदान करने से डरते हैं, लेकिन उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। रक्तदान करने से शरीर और फिट होता है। साथ ही बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
- 18 से 60 वर्ष तक की आयु के स्वस्थ व्यक्ति।
- जिनका वजन 45 किलो से अधिक हो।
- कोरोना टीकाकरण के 14 दिन बार रक्तदान कर सकते हैं।
- कोरोना संक्रमण से ठीक होने के 28 दिन बार रक्तदान कर सकते हैं।
- डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड से ठीक होने के छह महीने बाद रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed