फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If there was a dumping ground, the state would join the topane

डंपिंग ग्राउंड होता तो स्टेट में टापटेन में शामिल होता मऊ

Fri, 21 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
If there was a dumping ground, the state would join the topane
मऊ। देश में बृहस्पतिवार को जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की सूची में नगर पालिका मऊ को 140वां स्थान मिला, बीते वर्ष की तुलना में मऊ नगर पालिका 12 पायदान नीचे आ गया। इसका कारण डंपिंग ग्राउंड का न होना है। हालांकि बीते वर्ष की भांति इस बार भी मऊ नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में मंडल में पहला स्थान पर कायम है। लेकिन देश की रेटिंग में नगर पालिका को बीते वर्ष की तुुलना में 12 पायदान नीचे की रेटिंग मिली। बीते वर्ष देश में नगर पालिका मऊ को 125 वां स्थान मिला था, जबकि इस बार 140वें स्थान पर है।
विज्ञापन

नगर पालिका के साथ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने माना कि स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में नगर पालिका मऊ के पीछड़ने का मूलकारण डंपिंग ग्राउंड, सॉलिड वेस्ट मैनेजटमेंट तथा नगर में चारों तरफ पसरी गदंगी रही। जिसके चलते नगर पालिका को एक हजार अंकों का नुकसान उठाना पड़ा और उसकी रेटिंग घट गई। इस कमी को नगरपालिका के जिम्मेदार भी भलीभांति मान रहे हैं, लेकिन इस वर्ष इसे दूर कर अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में टापटेन में आने का दावा किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

क्यूसीआई द्वारा जारी सूची में नगरपालिका को देश में 140वीं, प्रदेश में 17 वां तथा मंडल में प्रथम स्थान मिला। जबकि बीते साल नगर पालिका मऊ को देीश में 125वां स्थान मिला था। लेकिन इस बार नगर पालिका को 6 हजार अंकों में 28 सौं ही नंबर मिल सका। जबकि करीब एक हजार अंक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डंपिंग ग्राउंड तथा नगर में चारों तरफ पसरी गदंगी के चलते नहीं मिल सका।नगर पालिका प्रबंधन भी यह मान रहा हैं कि यदि मलबा निस्तारण यंत्र और डंपिंग ग्राउंड की सुविधा होती तो नगर पालिका प्रदेश के शहरों की सूची टाप टेन की श्रेणी में जरूर आता और देश में टाप 50 के अंदर होता।इस बाबत नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी का कहना है कि नगर पालिका को टापटेन में शामिल करने के लिए डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन चिहिन्त करने का प्रयास किया जा रहा हैं। बोले कि अगले वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका राज्य में टापटेन में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed