फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If there is a park for children, then the youth will get the facility of open gym

बच्चों के लिए पार्क तो युवाओं को मिलेेगी ओपन जिम की सहूलियत

Sat, 27 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
If there is a park for children, then the youth will get the facility of open gym
नगर के चांदमारी इमिलिया स्थित कांशीराम आवास के पास इसी जगह पर नगर पालिका बनाएगा चिल्ड्रेन पार्क - फोटो : MAU
नगर पालिका द्वारा शहर में दो पार्क बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर के दो जगहों पर नगर पालिका ने अपनी जमीन में चिल्ड्रैन पार्क के साथ युवाओं के लिए ओपन जिम बनाने की योजना तैयार की। नपा द्वारा इसको लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है, अब इसके बजट के लिए शासन को भेजने की कवायद शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाग से ज्यादा आबादी वाले नगर क्षेत्र में वर्तमान में बच्चों के लिए एक भी चिल्ड्रैन पार्क की सुविधा नहीं है। नगर पालिका द्वारा इस कमी को दूर करने की कवायद में जुटी है।इसके तहत नगर के फातिमा तिराहा स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के पास खाली जगह तथा गाय घाट पर अपनी जमीन पर बच्चों के लिए चिल्ड्रैन पार्क बनाया जाएगा। नगर पालिका द्वारा कांशीराम आवास कॉलोनी के पास बनने वाले पार्क के साथ युवाओं के लिए ओपन जिम में बनाया जाएगा। दोनों पार्कों में बच्चों के लिए डबल स्विंग (झूले), ट्यूब स्लाइड, शीश और क्लाइंबर जैसे कई विभिन्न झूलों को लगाया जाएगा। पार्कों को कुछ इस तरह विकसित किया जाएगा कि हर आयुवर्ग के लोगों को आनंद लेने का मौका मिले। पार्कों को सुबह की सैर के हिसाब से भी विकसित किया जाएगा। ये पार्क पूरी तरह इको और चिल्ड्रेन फ्रेंडली होंगे।
विज्ञापन

नगर के दो जगहों पर बच्चों के लिए पार्क बनाने की योजना है, इसमें एक पार्क में युवाओं के लिए ओपन जिम भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा चुकी है, बजट के लिए प्रस्ताव शासन को जल्द ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयब पालकी, नपाध्यक्ष नगर पालिका मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed