फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the transit hostel is not built by September, a fine will be imposed

Mau News: ट्रांजिट हॉस्टल सितंबर तक नहीं बना तो लगेगा जुर्माना

Sun, 11 Aug 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
If the transit hostel is not built by September, a fine will be imposed
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को सितंबर के अंत तक परियोजना के कार्य पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सितंबर तक काम पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था पर अर्थ दंड लगाने की भी चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सारे निर्माण कार्य को पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 15.87 करोड़ रुपये है। 3 मार्च 2020 को स्वीकृत हुई थी। इस परियोजना को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 31 दिसंबर 2023 थी, लेकिन अभी तक परियोजना का 92 फीसदी ही कार्य पूर्ण हुआ है। इस परियोजना के ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी के स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है। बाहर के प्लास्टर, सेनेटरी एवं वाह्य विकास का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा टाइल्स, कोटा पुट्टी एवं फिनिशिंग का कार्य भी अभी पूर्ण नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड वाराणसी है। इस दौरान एसपी इलामारन जी, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed