फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the hand pump is bad, lock on the toilets somewhere

कई परिषदीय विद्यालयों में है बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Fri, 05 Mar 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
If the hand pump is bad, lock on the toilets somewhere
प्राथमिक विद्यालय कटघरा शंकर 2 में टुटी पड़ी हैंडपंप। - फोटो : MAU
मऊ। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई है लेकिन अधिकतर स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त नहीं की जा सकी हैं। किसी विद्यालय में हैंडपंप खराब है तो कहीं शौचालय पर ताला लटका है या इस्तेमाल करने लायक नहीं है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। एक तरफ सरकार परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराकर उन्हें निजी विद्यालयों की तरह बनाने के लिए प्रयासरत है वहीं बहुत से विद्यालयों की दशा खराब है। जिले के कई विद्यालयों में पेयजल, शौचालय सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाएं ठीक नहीं हैं। शौचालय बने तो हैं लेकिन रखरखाव के अभाव में उपयोग करने लायक नहीं हैं। बढुआगोदाम : बहरीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगा सबमर्सिबल चोरी हो गया है। विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप प्रदूषित पानी दे रहा है। विद्यालय में बना शौचालय उपयोग करने लायक नहीं है। शौचालय पर हमेशा ताला लटका रहता है। इससे बच्चियों और अध्यापिकाओं को परेशानी होती है। प्रधानाध्यापिका मनोरमा सिंह ने कहा कि सेक्रेटरी और खंड विकास अधिकारी को कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव : क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के परिसर में लगा हैंडपंप खराब है। बच्चों को एमडीएम के बाद पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। अमिला : बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के सरयां स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। इसके चलते मध्याह्न भोजन करने के बाद बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
खंड शिक्षा अधिकारियों से उनके क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में पेयजल, शौचालय आदि की रिपोर्ट मांगी गई है। जहां कमियां हैं दूर कराई जाएंगी।- अशोक गौतम, प्रभारी बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed