फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ????? ?????? ???If friends tell the shortcomings, then it is a good sign: Arvind Rajbhar

दोस्त कमियां बताए तो अच्छे निशानी:अरविंद राजभर

Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
????? ?????? ???If friends tell the shortcomings, then it is a good sign: Arvind Rajbhar
मऊ। नगर के हिंदी भवन सभागार में सुभासपा की मंडलीय समीक्षा कार्यकर्ता बैठक रविवार को देर शाम संपन्न हुई। जिसमेें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि दोस्त अगर कमियां बताए तो यह एक अच्छी निशानी है।बैठक को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। और कार्यकर्ताओं के बदौलत हम आज उत्तर प्रदेश में एक बड़ा दल बनकर सामने आए हैं। शोषित-वंचित और गरीबों की लड़ाई सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर लगातार लड़ते आएं हैं। जिसके कारण लगातार पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं। यूपी में हर किसी की निगाहें सुभासपा पर बनी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए मिशन 2024 के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में अरविंद राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के हम साथ हैं लेकिन इस बार राष्ट्रपति के चुनाव में पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रही है। एक सवाल पर अरविंद ने कहा कि हम गठबंधन धर्म का हमेशा पालन करते हैं एक दोस्त अगर दूसरे दोस्त की कमियां बताता है तो कहीं ना कहीं यह एक अच्छे दोस्त की निशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed