{"_id":"69d9432f72dc9d27ee04b6a3","slug":"if-farmer-registration-is-not-done-then-farmers-will-be-deprived-of-the-benefits-of-the-schemes-mau-news-c-295-1-mau1025-143692-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो योजनाओं के लाभ से वंचित रहेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो योजनाओं के लाभ से वंचित रहेंगे किसान
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति देने के लिए उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की कृषि संबंधी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके।
उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी किसान आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने घोसी तहसील क्षेत्र के सोनाडीह, अतरसावा, इब्राहिमाबाद सिपाह व कोरौली गांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा पंजीकरण कार्य पारदर्शिता और तेजी के साथ पूरा किया जाए।
शिविरों में चिह्नित किसानों के फॉर्म भरने का कार्य भी किया गया और कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराई गई। इस अवसर पर रजिस्ट्रार कानूनगो सुधाकर, क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश यादव, वीरेंद्र पासवान, विनोद गौतम, सुजीत शर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।