फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Identify the strengths of vote

वोट की ताकत को पहचानें

Tue, 26 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 26 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Identify the strengths of vote
 जागरूक बनें, अपने वोट की ताकत को पहचानें, जिलाधिकारी ने वोटरों से यह बात राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर  शाही कटरा के मैदान पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा नगरपालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में कही।
विज्ञापन



जागरूक मतदाताओं को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पालिका प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी नगर के तीन स्थानों पर चलाया गया।
विज्ञापन



शाही कटरा मैदान पर मतदाता जागरूकता गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि आप अपने वोट की ताकत को पहचानें। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि चुनावों में अगर 55 प्रतिशत मत पड़ते हैं, तो वे मत कई उम्मीदवारों में बंटकर कई हिस्सों में बिखर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस प्रकार देखा जाए तो 100 में यदि किसी व्यक्ति को 22 वोट मिलता है और वह जीत जाता है। तो मात्र 22 लोगों की नुमाइंदगी करने वाले व्यक्ति की ही जीत हो जाती है। वहीं, 33 वोट पाने वाले अपनी नुमाइंदगी से वंचित रह जाते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने की जरूरत है।


 पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए हमें ही आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है। आपके एक वोट न देने से कोई अच्छा व्यक्ति हार सकता है और गलत व्यक्ति जीत सकता है।


 इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, नगर पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने जैनब बीबी, बद्रुन्नेसा, हबीबुल मुर्सलीन, गोपाल चंद, मोहम्मद इब्राहीम, राम स्नेही, मोहम्मद अहमद आदि जागरूक मतदाताओं को शाल प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, नसीम, राम प्यारे, सुरेश, क्षितिज, परवेज, मुसर्रत, नाजनीन, नुजहत जहां आदि को पहचान पत्र वितरित किया गया। 


उधर राष्ट्रीय मतदाता के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार तथा  विकास भवन सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों  एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोनीधापा बालिका इंटर कालेज से स्कूली बच्चों द्वारा  रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए मतदाताओं को उनके मतदाता परिचय पत्र का वितरण किया।



 इसी क्रम में पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक राना खातून ने छात्राओं को मताधिकार का महत्व समझाया। इसी तरह से डीसीएसके पीजी कॉलेज के एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स  और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली रोडवेज, गाजीपुर  तिरहा से होते हुए कॉलेज परिसर में पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed