फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   id-ul-juha

298 स्थानों पर ईद-उल-जुहा की नमाज

Tue, 13 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 13 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
id-ul-juha
सदर चौक पर बकरीद के मद्देनजर दुकान से सेवई की खरीदारी करते लोग।
ईद उल जुआ की तैयारी को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है। जिले के कुल 298 स्थानों पर ईद उल जुआ की नमाज अदा की जाएगी। जिले के लगभग 20 स्थानों पर कुर्बानी के लिए जानवरों की बाजार लगी है। नगरपालिका, निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ सफाई से लेकर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन


जिले में ईद उल जुआ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लगभग एक लाख तक जानवरों की कुर्बानी होती है। लगातार तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलता है। ईद उल जुआ के त्योहार पर पूरे जिले में कुल 298 स्थानों पर नमाज पढ़ी जाएगी। इसमें 97 ईदगाहों पर नमाज अदा होगी। नगर में शाही मस्जिद, औरंगाबाद, खीरीबाग, पठानटोला आदि  कुल 47 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में कुर्बानी के लिए बिकने वाले जानवरों की भी जगह-जगह बाजार लगी हुई है। मिर्जाहादीपुरा, बड़ी कम्हरिया, सदर चौक, अदरी, कोपागंज, घोसी, वलीदपुर, खैराबाद आदि स्थानों पर कुर्बानी के लिए बकरा, भैंस, ऊंट, दुम्बा आदि बाजारों में देखे जा रहे हैं। बकरा 8000 से लेकर 20 हजार रुपये में बिक रहा है वहीं भैंस 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की कुर्बानी के लिए बिक रही हैं। वहीं ऊंट की कीमत बाजार में 40 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की लगाई जा रही है। दुम्बा भी 15 हजार से लेकर 30 हजार रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed