फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   I am not big enough to break any party: Chandrashekhar

मैं इतना बड़ा नहीं की किसी पार्टी को तोड़ सकूं : चंद्रशेखर

Sun, 13 Jul 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
I am not big enough to break any party: Chandrashekhar
मऊ। नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि मैं इतना बड़ा नहीं कि किसी की पार्टी को तोड़ सकूं। वह नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में रविवार को आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ता बैठक में बोल रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आजाद समाज पार्टी का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जनता का विश्वास हमारे साथ है, हम पुलिस आंगनबाड़ी पीआरडी जवान आशा कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। एक सवाल पर उन्होंने बिना बसपा का नाम लिए ही कहा कि मैं इतना बड़ा नहीं की किसी की पार्टी को तोड़ सकूं। उन्होंने कहा कि हम उन्हीं विषयों को उठा रहे हैं, जिससे जनता परेशान निराश हताश है। हम जनता की लड़ाई लगातार आगे भी लड़ते रहेंगे। आजाद समाज पार्टी लोगो में मन में बहुत तेजी से विश्वास बना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू कराएं। जो गांव-गांव जाकर आजाद समाज पार्टी की नीतियों को जनता के बीच बताएं ताकि वह पार्टी से जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed