{"_id":"6ae795373125400703003fde","slug":"i-am-becoming-better-i-am-becoming-an-ocean-mau-news-c-295-1-svns1028-154406-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: और बेहतर हो रहा हूं, मैं समंदर हो रहा हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: और बेहतर हो रहा हूं, मैं समंदर हो रहा हूं...
विज्ञापन
काव्य-संध्या पर ंवरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमलेश राय को सम्मानित करते लोग। स्रोत-स्वयं
मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित एक प्रतिष्ठान पर शनिवार को गोष्ठी एवं काव्य-संध्या आयोजन किया गया। अनुप्रिया राय मधु ने आकाशधर्मी कविता किसी के लिए आकाश बन जाना, बादल बन जाना आसान नहीं होता का पाठ किया।
बृजेश गिरि ने और बेहतर हो रहा हूं, मैं समंदर हो रहा हूं... गजल पढ़ी। कवि बापूनंदन मिश्र ने आज के पर्यावरणीय संकट पर कविता छत पर आई चहक-चहक के बातें करने... कविता सुनाकर सबको सोचने पर विवश कर दिया।
कवयित्री अनुभूति द्विवेदी ने मानवीय रिश्तों के यथार्थ पर आधारित कविता सुना था मैंने रिश्ते कांच से होते हैं, उन्हें संभालने का हुनर आना चाहिए...का पाठ किया। जितेंद्र मिश्र काका ने आर्थिक विषमता को प्रकट करती कविता हाथ इन दिनों बहुत तंग है... सुनाई।
विज्ञापन
वरिष्ठ कवि डॉ. कमलेश राय ने बेवक्त हो रही बारिश से किसानों को होने वाले नुकसान को प्रस्तुत करती भोजपुरी गीत घिरि-घिरि आवे कारी-कारी रे बदरिया, हाथ जोरि कलपे किसान... का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अनुभूति द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर उर्मिला राय, पूनम पांडेय, रवि प्रकाश सिंह, शुचि तिवारी, नवीन राय, शुभम आदि शामिल थे।