फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   I am an auto driver, my wife arranges a tour of Mumbai... I am in debt.

Mau News: मैं ऑटो चालक, पत्नी मुंबई का बना लेती है टूर...हो गया हूं कर्जदार

Mon, 11 May 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
I am an auto driver, my wife arranges a tour of Mumbai... I am in debt.
पुलिस लाइन में परिवार परामर्श की बैठक करते सदस्य:सोर्स पुलिस मीडिया सेल
‘मैं पेशे से ऑटो चालक हूं। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, बावजूद इसके मेरी पत्नी मायके पक्ष के बहकावे में आकर आए दिन मुंबई जाने का कार्यक्रम बना लेती है। इस वजह से मैं कर्जदार बन चुका हूं।’
विज्ञापन

यह गुहार रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में एक युवक ने लगाई। मामले की सुनवाई के दौरान सदस्यों ने युवक की पत्नी से बातचीत की, लेकिन उसने किसी भी कीमत पर मुंबई छोड़ने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कई बार समझौते की कोशिश के बावजूद सहमति नहीं बनने पर सदस्यों ने पति-पत्नी को न्यायालय जाने की सलाह दी। बैठक में एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार समझाने के बावजूद पति संबंध खत्म करने को तैयार नहीं है। महिला ने कहा कि वह अब पति से अलग रहना चाहती है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में कुल 38 मामले प्रस्तुत हुए।

इनमें छह दंपतियों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई, जबकि 20 मामलों में अगली तारीख दी गई। मामलों के निस्तारण में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस और मौलवी अरशद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed