फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband reached mau police station after brutally killing his wife said arrest me

Murder Case: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो

Sat, 06 Aug 2022 11:48 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 11:48 AM IST
सार

मऊ जिले के ताजोपुर गांव में एक शख्स ने शनिवार सुबह अपनी  पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा और बोला कि मुझे गिरफ्तार कर लो। 

विज्ञापन
Husband reached mau police station after brutally killing his wife said arrest me
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के ताजोपुर गांव में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है।  कृपादेवी (38) पत्नी देवेंद्र यादव ताहिरपुर गांव की निवासी थी। वह पिछले 10 साल से अपने पति और दो बच्चों के साथ ताजोपुर गांव स्थित अपने मकान में रहती थी। पेशे से किसान देवेंद्र की यह दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह की देवेंद्र की किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गुस्से में देवेंद्र ने पत्नी कृपादेवी पर फावड़े से हमला कर दिया। मौके पर ही कृपा देवी की मौत हो गई। इसके बाद देवेंद्र भागते हुए थाने आया और घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसके साथ मौके पर पहुंची और फारेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मामला पत्नी के अवैध संबंध का है इस बात से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed