फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband is not giving maintenance money, appeal made to DIG

Mau News: पति भरण पोषण का पैसा नहीं दे रहा, डीआईजी के यहां लगाई गुहार

Mon, 23 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Husband is not giving maintenance money, appeal made to DIG
वलीदपुर। कोर्ट द्वारा निर्धारित भरण पोषण का पैसा नहीं देने पर महिला ने डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर पहले भी फरार चल रहे पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसने दूसरा निकाह कर लिया है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल गांव निवासी अफसाना खातून ने बताया कि उसका निकाह फरवरी 2015 में घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। कुछ दिन बीतने पर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर पति, सास और ससुर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उस समय वह गर्भवती थी। मारपीट में घायल होने के चलते बच्चा मृत पैदा हुआ। बिना जानकारी के पति ने दूसरा निकाह कर लिया। पूछने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। परिवार न्यायालय मऊ में भरण पोषण के लिए वाद दाखिल किया था। न्यायालय से हर माह 3500 रुपये भरण पोषण देने का आदेश दिया। जिसके बाद से पति घर छोड़कर भाग गया। एक बार भी भरण पोषण का पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed