{"_id":"679f10f02af3b9219c002e20","slug":"husband-had-gone-to-get-his-sick-wife-treated-thieves-stole-goods-worth-lakhs-from-the-closed-house-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : बीमार पत्नी का उपचार कराने गया था पति, चोरों ने बंद घर से उड़ा दिया लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : बीमार पत्नी का उपचार कराने गया था पति, चोरों ने बंद घर से उड़ा दिया लाखों का सामान
Sun, 02 Feb 2025 12:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:00 PM IST
सार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद हसनपुर में चोरों का तांडव देखने को मिला। पति बीमार पत्नी का उपचार कराने घर से बाहर गया था और चोरों ने घर में दस्तक देकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वापस आने पर जब घर का ताला टूटा देखा गया तब मकान मालिक के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिसिया तफ्तीश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मकान को चोरों में खंगाला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद हसनपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर से लाखों रुपया का समान समेट ले गए।चोरी की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुई।जब उधर से गुजर रहे लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा पर लगा ताला टूटा देखा।उधर सूचना मिलने पर पहुंची जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहम्मद हसनपुर निवासी अशोक कुमार सिंह की पत्नी की तबियत खराब बीते शुक्रवार की देर शाम तबियत खराब हो गई।जिसके बाद अशोक सिंह अपनी बीमार पत्नी को लेकर अपने बेटे हापुड़ चला गया। वहीं इस दौरान घर की देखभाल की जिम्मेदारी अशोक सिंह ने अपने भतीजे विवेकानंद को दे दी।
विज्ञापन
इस बीच शनिवार को दोपहर में कुछ काम करने के लिए दोहरीघाट चला गया था।इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर अन्दर घुसे और 4 चुड़ी, हार, टीका, नथिया बहु का, चांदी का तिलक सेट, मंगल सूत्र, चैन, झूमका सहित दस लाख रुपया मूल्य का समान समेट ले गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।इस मामले में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।