{"_id":"67a3682ba95e648ab2087744","slug":"husband-attack-his-wife-by-knife-in-mau-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आखिर ऐसा क्या हुआ.... बीमार पति को देखने के लिए पहुंची पत्नी, दरवाजा खोलते ही चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आखिर ऐसा क्या हुआ.... बीमार पति को देखने के लिए पहुंची पत्नी, दरवाजा खोलते ही चाकू से किया हमला
Wed, 05 Feb 2025 07:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:01 PM IST
सार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह अपने मायके से पति के बीमार होने की सूचना मिलने पर लौटी थी। आरोपी पति को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला व उसका बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी युवक ने बुधवार को मायके से लौटी पत्नी को घर में आते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद पति घटनास्थल से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घायल महिला की आवाज सुनकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी तरन्नुम (35) पत्नी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि उसका एक सप्ताह पहले अपने पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अपने मायके घोसी कोतवाली क्षेत्र के ही जमालपुर विक्कमपुर चली गई। बताया कि उसके पति ने बुधवार की दोपहर में कॉल किया और उसे आने को कहा। जिस पर उसने मना किया तो दोबारा कुछ देर बाद कॉल कर अपनी तबियत खराब होने का हवाला देते हुए घर आने की बात कही।
विज्ञापन
पति के बीमार होने की बात सुनकर वह मायके से लौट आई। घर के अंदर प्रवेश करते ही पति ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वह मौके से फरार हो गया। उधर, दिनदहाड़े चाकूबाजी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामले में घोसी एसओ मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें गठित कर दी है।