{"_id":"69ff62864fad0472b407c922","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-for-murdering-wife-and-hanging-her-body-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का खौफनाक अंत: परिवार से लड़कर प्रेमी से की थी शादी, हत्या कर लटका दिया शव; पति और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का खौफनाक अंत: परिवार से लड़कर प्रेमी से की थी शादी, हत्या कर लटका दिया शव; पति और ससुर गिरफ्तार
Sat, 09 May 2026 10:06 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 09 May 2026 10:06 PM IST
सार
Mau News: घोसी कोतवाली के जमालपुर मिर्जापुर कस्बा खास में एक विवाहिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटकाने के आरोप में पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी पति और ससुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली के जमालपुर मिर्जापुर कस्बा खास निवासी अरमान और उसके पिता कमरूद्दीन उर्फ बेचू को वंदना (20) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
जमालपुर मिर्जापुर निवासी ऊषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने बीते सात अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की थी। एक ही मुहल्ले में रहने वाले अरमान और वंदना एक दूसरे से प्रेम करते थे। परिजनों के समझाने के बावजूद वंदना ने दो साल पहले अरमान से कोर्ट में शादी कर ली। इस बीच कई बार लड़ाई झगड़े हुए । शादी के बाद वंदना और अरमान की एक बेटी आलिया पैदा हुई।
विज्ञापन
वंदना की मां का आरोप है कि जुलाई 2025 में अरमान जबरदस्ती घर से वंदना को उठा ले गया था। सभी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बीते छह अप्रैल की रात अरमान और उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर उसका शव पंखे से टांग दिया था। पुलिस के पहुंचने पर आत्महत्या की कहानी बनाई थी।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर दहेज हत्या आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। घटना के बाद दोनों घर से भाग गए थे। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह 9:45 बजे उनके घर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।