फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   husband and elder brothers husband arrested in mau

विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और जेठानी गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
husband and elder brothers husband arrested  in mau
घोसी। कोतवाली के मुस्किया गांव में शनिवार की देर शाम 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में आरोपी पति और जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। पुलिस ने मृतका का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और जेठानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों का चालान पुलिस ने कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के बरौली चक अब्दुर्रहमान गांव निवासी राम पुकार राम की बेटी कंचन 23 की शादी मुस्किया निवासी राम विनय पुत्र स्व. शिवनाथ राम से दो वर्ष पूर्व हुई थी। शनिवार की देर शाम को कंचन की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। गांव के किसी ने कंचन के मायके वालों को सूचना दे दी। जानकारी पाते ही मृतका के पिता रामपुकार, मां मंजू देवी के साथ दोनों भाई मनीष व सागर मुस्किया पहुंचे। कंचन के भाई मनीष ने यूपी 112 पुलिस और कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दिया। मनीष ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने,जीजा राम विनय का उसकी भाभी से संबंध होने को लेकर रस्सी से गला कस कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों राम विनय और सोनमती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed