{"_id":"67a31ec14e9c17f2370be80e","slug":"hundreds-of-people-gathered-in-protest-against-the-construction-of-railway-boundary-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : रेलवे के बाउंड्री निर्माण के विरोध में जुटे सैकड़ो लोग, घर के सामने तीन मीटर जमीन छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : रेलवे के बाउंड्री निर्माण के विरोध में जुटे सैकड़ो लोग, घर के सामने तीन मीटर जमीन छोड़ने की मांग
Wed, 05 Feb 2025 01:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:48 PM IST
सार
रेलवे की जमीन को लेकर आम जनता विरोध जता रही है। इनका कहना है कि घर के सामने तीन मीटर जमीन छोड़कर घेरें लेकिन रेलवे एक इंच भी जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती है लिहाजा ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा जमीन घेरने का विरोध
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुहमदाबाद गोहाना रेलवे स्टेशन के सामने कबीराबाद मोहल्ला की नई आबादी के सामने रेलवे अपनी जमीन पर को बाउंड्री बनाकर घेर रहा है। बाउंड्री निर्माण का स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया है। वहां के लोगों का कहना है यहां निर्मित मकान के सामने कम से कम तीन मीटर जमीन छोड़कर बाउंड्री बनाया जाए। जबकि रेलवे इसे अपनी जमीन बताकर 1 इंच भी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बुधवार को वहां सैकड़ो लोगों के जुटने और बाउंड्री का विरोध की सूचना पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस पहुंची। मामला से उच्च अधिकारियों का अवगत कराया गया है। ग्रामीणों के विरोध पर अभी पिलर लगाने की कार्रवाई बंद है।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के कबीराबाद मोहल्ले में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने नई आबादी बसी है। यहां कई साल पहले से सैकड़ो लोग अपना मकान बनाकर रहते हैं। रेलवे फाटक पर कई दुर्घटनाएं होने के बाद रेलवे अपनी जमीनों को चिन्हित कर इस बाउंड्री बनाने की कार्रवाई कर रहा है। विगत तीन-चार दिनों से पिलर लगाकर बाउंड्री बनाई जा रही है।
विज्ञापन
इस बीच स्थानीय निवासियों ने अपने घर के सामने कम से कम तीन मीटर जमीन छोड़कर बाउंड्री बनाने की मांग किया था लेकिन रेलवे अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। बुधवार को इसी बात को लेकर सैकड़ो लोग वहां जुट गए और बाउंड्री बनाने का विरोध किया।
सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक डायमंड, अनमोल साहू, बुद्ध विहार से जुड़े सैकड़ो समर्थक भी मौके पर आ गए। लोगों ने रेलवे अधिकारियों को मौका पर बुलाने तक बाउंड्री बनाने की कार्रवाई रोकने की मांग किया है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने महकमा के बड़े अधिकारियों को सूचना दिया है। मौके पर सैकड़ो लोग जुटे हुए हैं।