फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hundreds of Hindu Jagran Samiti workers took to streets demanding liquor ban in Mau

Mau News: शराब बंदी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हिंदू जागरण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता, सौंपा पत्रक

Tue, 08 Jul 2025 05:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Jul 2025 05:10 PM IST
सार

Varanasi News: शराब बंदी की मांग को लेकर मऊ में हिंदू जागरण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। 

विज्ञापन
Hundreds of Hindu Jagran Samiti workers took to streets demanding liquor ban in Mau
हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सहित सभी राज्यों में शराबबंदी की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू जागरण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। 

विज्ञापन


हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में शराब पीने वालों की संख्या में लगातार अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, लोगों में शराब पीने की लत ने सभ्य समाज के सामने गंभीर संकट पैदा कर दिया है। यह समस्या व्यक्तिगत न होकर राष्ट्रव्यापी समस्या बनती जा रही है। जिसके कारण हमारे देश की सामाजिक संरचना बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकारी स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गली-गली में शराब की दुकाने खोलकर लोगों को शराब पिलाने का काम किया जा रहा है। वहीं प्रांत संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज एवं संगठन के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि शराब एक सामाजिक बुराई है, जिसके कारण घरेलू हिंसा सड़क दुर्घटनाएं अपराध एवं सामाजिक विघटन की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, यह स्थिति हम सबके लिए एक गंभीर चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह रोशन सोनी और अमित वर्मा ने कहा कि गरीब व निम्न वर्ग के लोग शराब पीने पर अनावश्यक पैसा खर्च कर रहे हैं जिससे उनके परिवार के लोगों को गरीबी दुख दर्द वह अभाव का दंश झेलना पड़ रहा है शराब के बढ़ते लत से हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियां बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। 

उन्होंने कहा कि शराब की वजह से हमारे देश के नौजवानों का नैतिक पतन होता जा रहा है लोग असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं। इस मौके पर आर्यन सिंह, रवि सैनी, आरती गुप्ता, वीरेंद्र पासी, राजकुमार मौर्य, रवि गुप्ता, योगेंद्र प्रजापति, सतीश मद्धेशिया, अर्जुन वर्मा, हरकेश सिंह, प्रताप यादव, संगीता सिंह सहित सैकड़ों सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed