फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hundreds of acres of crops in dozens of villages were submerged by the boom in Bhaisahi

भैसही में उफान से दर्जनों गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops in dozens of villages were submerged by the boom in Bhaisahi
परदहां ब्लाक के मंसड़ी में बारिश के पानी में डूबी धान की फसल। - फोटो : MAU
घाघरा के बाद तमसा में उफान आने से किसान परेशान थे, इसबीच बीते दिनों हुई भारी बारिश से भैसही नदी उफना गई है। नदी के उफानाने से दर्जनों गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। फसल नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। पशुुुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों ने मुुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

भैसही और लहरी नदी में उफान आने से नदी के तटवर्ती इलाके के किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। नदी में उफान आने से क्षेत्र के पिपरीडीह, हासपुर, ओन्हाइच,अहिलाद, मंसड़ी, ब्राहमणपुरा, पतिला, ताजपुर, उस्मानपुर सहित दर्जनों गांव की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी जमा रहने से धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। इस संबंध में पिपरीडीह गांव के किसान हीरा राम, राधेश्याम, का कहना था कि अत्यधिक बारिश से धान की फसल जलमग्न हो गई है। फसल क्षति आकलन कराकर मुआवजा दिया जाए। इसी क्रम में प्रेम पांडेय का कहना था कि प्रत्येक वर्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से काफी नुकसान होता है, लेकिन बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता है। शिकायत करने पर केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है। ज्यादा दिन से फसल डूूूबी रहने से पीली पड़ने लगी है। फसल नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed