फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hundreds of acres of crops are submerged, worrying about the loss

जलमग्न है सैकड़ों एकड़ फसल, नुकसान की सता रही चिंता

Sun, 05 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops are submerged, worrying about the loss
दुबारी। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव होने से मधुबन के देवारा के लोगों ने राहत की सांस ली है। फसल डूब जाने से पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन अभी तक प्रशासन से एक पाई का मुआवजा नहीं मिल सका है। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से तीन दर्जन से अधिक पुरवे नदी के घेरे में आ गए थे। गत शनिवार को नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते गजियापुर बगही से चौहानपुर गांव तक संपर्क मार्ग खड़ंजा के ऊपर से बहने लगा। इससे क्षेत्र के तिघरा, भेड़कुल, गजियापुर, चौहानपुर सहित विभिन्न गांवों के किसानों की लगभग सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई थी। रविवार को जलस्तर में चार सेमी का घटाव दर्ज किया गया तो देवारा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। जलस्तर पर नजर डाली जाए तो रविवार को नदी का जलस्तर 66.68 मीटर रहा। शनिवार को नदी का जलस्तर 66.72 रहा। किसानों में खरभान यादव, देवेंद्र सिंह, ज्ञान चंद यादव, रामविलास सिंह का कहना था कि नदी में उफान होने के चलते सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। मुआवजा के नाम पर एक पैसा तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed