फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hudahara massacre: son gives fire to parents with trembling hands

हुड़हरा हत्याकांडः बेटे ने कांपते हाथों से माता-पिता को दी मुखाग्नि

Sun, 22 Sep 2019 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Hudahara massacre: son gives fire to parents with trembling hands
रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मपुरा गांव के हुड़हरा की मठिया पुरवे में जमीनी विवाद में हुए तिरह? - फोटो : MAU
पिपरीडीह। रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव के हुड़हरा की मठिया गांव में हुई तीन हत्याओं के बाद दूसरे दिन रविवार को भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मारे गए शिवचंद और गीता के बच्चों और परिवार वालों को ढाढ़स बधाने वालों का तांता दिन भर लगा रहा। उधर, शनिवार की रात शिवचंद के बेटे ने गाजीपुर में अपने माता-पिता को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी और बिलख पड़ा तो वहां मौजूद हर शख्स अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन

इस हृदयविदारक घटना को लेकर हर कोई गमगीन था। महिलाएं कह रही थीं कि इस मनहूस घटना ने कम उम्र में ही अजीत, राज और रुपेश को पिता की छांव और मां की ममता से दूर कर दिया। जमीन के एक छोटे से टुकडे के लिए हुई हत्याओं को लेकर लोगोें में गुस्सा और गम दोनों थे। शिवचंद और गीता के शवों का अंतिम संस्कार शनिवार की रात में ही गाजीपुर में गंगा तट पर किया गया। मृतकों के बेटे अजीत ने एक साथ अपने माता पिता के शवों को मुखाग्नि दी। इधर रविवार को जब भी कोई शिवंचद के घर पहुंचता तो महिलाओं का करुण क्रंदन करने लग जातीं। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राहमणपुरा गांव के हुड़हरा की मठिया गांव में हुई हत्याओं के 36 घंटे बाद भी पुलिस किसी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इससे गांववासियों में रोष दिखा। लोग कहते हुए सुने गए कि इतने बड़े काड के बाद भी पुलस ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। इस संबंध में एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। कई टीमें लगाई गई हैं। जल्दी की हत्याकांड के मामले को उजागर करते हुए शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाए गए काझा पुलिस चौकी प्रभारी
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने हुड़हरा की मठिय गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में काझा पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह को हटा दिया। उनकी जगह पर अब रसूलपुर पुलिस चौकी से हटाकर सुवाष चंद की तैनात की गई है। एसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी को दायित्वों के निवरथ़हन में शिथिलता के आरोप में हटाया गया है।

ढेकुलिया घाट पर हुई हमलारोपी की अंत्येष्टि
मऊ। तमसा तट पर ढेकुलिया घाट पर हुई हमलारोपी की अंत्येष्टि शनिवार की देर रात में कर दी गई। रात नौ बजे पीएम कराने के बाद पुलिस ने हमलारोपी टुनटुन के शव को उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया। सुुरक्षा की मद्देनजर पुलिस ने टुनटुन के शव का अंतिम संस्कार मऊ शहर के किनारे तमसा तट पर ढेकुलियाघाट स्थित श्मशान पर करा दिया।

रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मपुरा गांव के हुड़हरा की मठिया पुरवे में जमीनी विवाद में हुए तिरह?

रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मपुरा गांव के हुड़हरा की मठिया पुरवे में जमीनी विवाद में हुए तिरह?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed