फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   How will the farm, has a lock on most committees

कैसे होगी खेती, अधिकतर समितियों पर लगा है ताला

Sun, 06 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sun, 06 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रबी सीजन के पीक आवर में जिले के अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर खाद और बीज की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। समितियों के नियमित न खुलने से किसानों को खाद बीज के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जबकि जिला मुख्यालय पर खाद बीज की उपलब्धता के बाद भी किसानों को किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। समितियों पर ताला लटकने से निजी दूकानदारों की खूब चांदी कट रही है। वह मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। 
जिले में किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए 92 साधन सहकारी समितियां, 10 पीसीएफ, 10 डीसीएफ, दो एग्रो के केंद्र हैं। इसके अलावा दर्जनों निजी दूकानों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। रबी बुआई का सीजन अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह से ही शुरू हो जाता है। नवंबर माह में पहला सप्ताह बीतने को है, लेकिन अभी तक अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर खाद-बीज की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। किसानों की मानें तो समितियों के नियमित न खुलने से खाद बीज की उपलब्धता का पता नहीं चल पा रहा है। गेहूं, आलू आदि की बुआई के लिए डीएपी, बीज सहित अन्य उर्वरकों की  सख्त जरूरत है। रबी की बुआई के लिए जिले मुख्यालय के गोदाम में खाद बीज का पर्याप्त उपलब्धता है, इसके बावजूद समितियों पर खाद-बीज की किल्लत लोगों की समझ से परे है। घोसी ब्लाक के मझवारा, लुदुही, साधन सहकारी समितियों का अक्सर ताला ही लटकता रहता है। यह तो बानगी है।  
विज्ञापन

पीक आवर में समितियों पर खाद बीज नदारद रहने से निजी दूकानदारों की खूब चांदी कट रही है। किसानों को मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्राइवेट दूकानदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह खेल ऊपर से ही किया जाता है। वहीं जिले के विभागीय अधिकारी भी उदासीनता बरतते हैं। इस संबंध में एआर साधन सहकारी समिति रामनयन सिंह का कहना है कि साधन सहकारी समितियों पर खाद-बीज की आपूर्ति की गई है। वहीं उप निदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्रा का कहना है कि जिले में पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed