फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   How will paddy be planted, Weeds are accumulated

कैसे होगी धान की रोपाई: लखनी माइनर में जमा है खर पतवार

Wed, 25 Jun 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
How will paddy be planted, Weeds are accumulated
दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध लखनी माइनर खरीफ सीजन में किसानों के लिए अनुपयोगी साबित हो रही है। निजी संसाधनों की मदद से किसानों ने धान की नर्सरी तो तैयार कर ली है लेकिन माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया है। माइनर में खर पतवार लगा हुआ है। विभागीय अधिकारियों को किसानों ने शिकायती पत्र दिया लेकिन माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया। वहीं, किसानों ने सिंचाई मंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। दोहरीघाट पंप कैनाल से लखनी माइनर से मलेरीकोट,लखनी मुबारकपुर, बैरासी, मिश्रौली, बनई सहित 20 गांवों के 100 एकड़ से अधिक उपजाऊं भूमि की सिंचाई की जाती है। जून महीना बीतने को है लेकिन माइनर में अभी तक पानी हीं छोड़ा जा सका है। इस संबंध में किसान संजय भारद्वाज, सुनील कुमार, अनिल यादव, जयनारायण प्रसद का कहना है कि माइनर हम लोगों के लिए बेकार साबित हो रहा है। माइनर में पानी ही नहीं छोड़ा जाता है। निजी संसाधन से नर्सरी तैयार की गई है। विभागीय लापरवाही से धान की रोपाई कराना काफी महंगा साबित हो रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी आश्वासन देकर मामले को टाल दे रहे हैं। माइनर की सफाई कराकर पानी अविलंब नहीं छोड़ा गया तो किसानों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह का कहना है कि माइनरों की सफाई रबी सीजन में कराया जाता है। सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed